फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मौत के 13 दिन बाद कब्र से निकाला गया बच्चे का शव, पिता ने मां के साथ घर से था निकाला

Fri, 05 Jan 2024 06:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में अदालत के आदेश पर चार दिन के मासूम बच्चे का शव मौत के 13 दिन बाद कब्र से बाहर निकाला गया। आरोप है कि पिता ने मां के साथ बच्चे को कड़ाके की ठंड में 24 दिसंबर की रात को घर से निकाल दिया था। महिला ने घर के बाहर गली में रात बिताई। इस दौरान ठंड लगने से बच्चे की जान चली गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिल्लौर में अदालत के आदेश पर चार दिन के बच्चे के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्चे की मां का आरोप है कि उसका पति अपनी साली से शादी की जिद कर रहा था और उसने चार दिन के बच्चे और उसे देर रात घर से निकाल दिया। महिला और बच्चे को पूरी रात कड़ाके की ठंड में बाहर गली में सोना पड़ा। ठंड लगने से बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


तहसीलदार और डीएसपी सिमरन सिंह की मौजूदगी में फिल्लौर कोर्ट के आदेश पर बच्चे का शव कब्र से निकाला गया। पुलिस ने फिल्लौर के मुख्य चिकित्सक अधिकारी को पत्र लिखा और शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाने को कहा। शनिवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन

घटना 24 दिसंबर की है। जब तक पुलिस के पास मामला पहुंचा तो परिवार बच्चे को दफना चुका था। उस दौरान बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस ने बच्चे की मां संगीता के बयान पर बच्चे के पिता के खिलाफ धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने उस दौरान पति को हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया। परिवार ने अदालत में याचिका दायर कर शव को कब्र से निकालने की मांग की। महिला संगीता फिल्लौर कोर्ट में पहुंची थी। यहां उसने कोर्ट को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोर्ट ने शव को कब्र से निकालने का आदेश दिया।

संगीता के भाई अजय ने बताया कि उसकी बहन की शादी चक्क साबू गांव के जीतू से हुई थी। जब उसकी बहन गर्भवती थी तब जीतू ने संगीता से कहा था कि उसकी शादी वह अपनी छोटी बहन से करवा दे। संगीता ने इस बात का विरोध किया तो जीतू ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 23 दिसंबर को जीतू ने फिर यही बात दोहराई। मगर संगीता नहीं मानी तो जीतू ने रात में मां और बेटे को बिना गर्म कपड़े के बाहर निकाल दिया। सुबह तक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। ठंड लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई। डीएसपी सिमरनजीत सिंह ने कहा कि बच्चे को दफनाने से पहले परिवार ने पुलिस को नहीं बताया था। अदालत के आदेश पर शुक्रवार को शव कब्र से निकाल लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें