पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हमें देर रात सूचना मिली कि लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर खड़ी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव है। ऐसा लगता है कि उसने खुद को गोली मार मार ली थी।
फतेहगढ़ साहिब में बृहस्पतिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार में एक व्यक्ति का शव मिला। लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हमें देर रात सूचना मिली कि लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर खड़ी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव है। ऐसा लगता है कि उसने खुद को गोली मार ली थी। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।