फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी रेट बढ़ा, जानिए अब किसकी-कितनी सेलरी?

Wed, 26 Aug 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी के विभागों में डीसी रेट पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। यूटी प्रशासन ने मंगलवार को डीसी रेट में बढ़ोतरी कर दी है। डीसी डॉ. एसबी दीपक ने नए वेतन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। फैसले से यूटी प्रशासन, नगर निगम और अन्य सरकारी विभागों में काम करने वाले 5 हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संशोधित डीसी रेट 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 तक मान्य होगा। कर्मचारियों को अप्रैल से अगस्त 2015 का एरियर भी दिया जाएगा। विभिन्न कैटेगरी के लिए जारी डीसी रेट में कर्मचारियों के वेतन में 1 से 3 हजार रुपये प्रति महीने तक बढ़ोतरी की गई है। वेतन में करीब 13 फीसदी इजाफा हुआ है। डीसी रेट के तहत 112 कैटेगरी में आने वाले कर्मचारियों को संशोधित डीसी रेट का लाभ मिलेगा।

किस कर्मचारी को कितना वेतन
नए डीसी रेट के बाद क्लर्क , प्रोजेक्ट असिस्टेंट का वेतन 14496 से बढ़ाकर 16380, स्टेनो टाइपिस्ट का 14829 से 16757, ड्राइवर हेवी व्हीकल का वेतन 14496 से 16380, ड्राइवर लाइट व्हीकल का वेतन 10609 से 11988, सिक्योरिटी गार्ड विद आर्म्स का वेतन 16893 से 19089, सिक्योरिटी ऑफिसर का वेतन 10559 से 20998, चपरासी का वेतन 8587 से 9703, एएनएम का वेतन 15305 से बढ़ाकर 17295, जूनियर स्केल स्टेनोग्रॉफर का वेतन 15495 से बढ़ाकर 17509 और लैब अटेंडेंट का वेतन 15305 से 17295 कर दिया गया है।
विज्ञापन


रेगुलर कर्मियों को डीसी रेट से भी कम वेतन
यूटी प्रशासन के नियम भी अजीब हैं। यूटी प्रशासन ने मंगलवार को कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति कर्मचारियों के लिए संशोधित डीसी रेट जारी किया है। लेकिन शिक्षा विभाग में नियुक्ति नए शिक्षकों को डीसी रेट से भी कम वेतन दिया जाएगा। नए नियमों के तहत रेगुलर कर्मचारियों को दो साल तक सिर्फ बेसिक वेतन दिया जाएगा। ऐसे में टीजीटी शिक्षकों का मासिक वेतन 10, 300 मिलेगा। जबकि डीसी रेट पर लगे क्लर्क का वेतन 16380 रुपये प्रति महीना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें