चंडीगढ़ में साइक्लोथॉन का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विश्व गठिया दिवस के अवसर पर मंगलवार को चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस व आईवी अस्पताल ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने सुखना लेक पर साइकिल चलाकर हड्डियों को मजबूत रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भानु प्रताप सिंह सलूजा ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि भोजन और वजन दोनों पर नियंत्रण रखा जाए।