साइकलिस्टों ने रविवार सुबह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से साइकिल रैली की शुरुआत की। सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से होते हुए सुखना लेक, रॉक गार्डन, हाई कोर्ट, ओपन हैंड मोन्यूमेंट से लेकर वापस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास रैली का समापन किया गया।
वैलेंटाइन डे को मनाने के लिए रविवार को चंडीगढ़ में साइकलिस्टों ने अनोखी पहल की। साइकलिस्टों ने वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले साइकिल रैली का आयोजन किया और प्यार का दिन पर्यावरण के साथ प्रेम और तालमेल बनाते हुए सेलिब्रेट करने का संदेश दिया। साइकलिस्टों के अनुसार, इससे सेहत भी बनी रहेगी और तनाव भी नहीं होगा।
विज्ञापन
साइकलिस्टों ने रविवार सुबह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से साइकिल रैली की शुरुआत की। सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से होते हुए सुखना लेक, रॉक गार्डन, हाई कोर्ट, ओपन हैंड मोन्यूमेंट से लेकर वापस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास रैली का समापन किया गया। साइकलिस्टों ने लगभग 10 किमी साइकिल चलाकर प्रकृति से प्रेम करने का संदेश दिया।