फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कर्फ्यू: खत्म होने लगा घरों से राशन, पड़ोसियों से मांगने की नौबत, दुकानें भी बंद

Thu, 26 Mar 2020 09:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर/सुनाम ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

कर्फ्यू में किराना दुकान भी बिल्कुल बंद होने से लोगों के सामने राशन का संकट मंडराने लगा है। घरों में आटा, दाल-चावल, चीनी-चाय पत्ती व अन्य रोजमर्रा का सामान खत्म होने लगा है। राशन खत्म होने पर लोगों को पड़ोसियों से राशन मांगने की नौबत आ पहुंची है। वहीं, गली-मोहल्लों में स्थित राशन विक्रेता भी अब ग्राहकों को उधार राशन देने से कतराने लगे हैं। उनके पास राशन का स्टॉक खत्म होता जा रहा है। ऐसे में वे सिर्फ नकद वाले ग्राहकों को ही राशन देने को तरजीह दे रहे हैं। 

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सरकार को किराना की दुकानें खुली रखने संबंधी कुछ समय के लिए छूट देनी चाहिए ताकि लोग राशन खरीद सकें। इसके अलावा समाजसेवी संस्थाओं की मदद से लोगों के घर-घर राशन मुहैया करवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिले। वर्ना कहीं ऐसा न हो कि कोरोना से बचते-बचते भूख से आदमी मर जाए। 

नवरात्र व्रत पूजन पर भी दिखा असर 
बुधवार से विक्रमी संवत व चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि नवरात्र शुरू हो गए हैं और मंदिर सूने पड़े हैं। किराना दुकानें बंद होने का असर नवरात्र व्रत व पूजन पर भी पड़ा है क्योंकि नवरात्र पूजन से एक दिन पहले श्रद्धालु बाजार में दुकानें बंद होने के कारण पूजन सामग्री व व्रत खान-पान सामग्री इस बार न ला सके हैं। 
विज्ञापन


संगरूर: सब्जी मंडी, दवा और राशन की दुकानों पर उमड़ी भीड़
बुधवार सुबह पांच बजे लोगों की चहलकदमी अचानक बढ़ गई। इलाके में किराना व दवा की दुकानें खुल गईं और सब्जी मंडी में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। करीब सात बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। आठ बजे तक इन तमाम गतिविधियों की रफ्तार अचानक थम गई। बस स्टैंड के पास नाभा वाला चौक पर सैकड़ों लोग, दवाएं लेने को उमड़ पडे़।

दवा लेने के लिए लोगों में मारामारी चलती रही। वहीं राशन की दुकानों पर देखते ही देखते भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा सब्जी मंडी में तो कोहराम मचता दिखाई दिया। कुछ पलों के भीतर ही लोग सब्जी मंडी में पड़ी सब्जी और फल समेटते दिखाई दिए। इसी तरह डेयरी और पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ रही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें