फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत को सुनने के लिए उमड़ी भीड़, गर्मी में भी डटे रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में गर्मी और उमस में भी लोग किसान नेता राकेश टिकैत को सुनने के लिए काफी देर तक बैठे रहे। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में किसान और किसान समर्थक अपने वाहनों से रैली में पहुंचे। इन वाहनों में ट्रैक्टरों की भी संख्या काफी थी। जब गांव से ट्रैक्टर आने शुरू हुए तो उन्हें रैली ग्राउंड से दूर रोका जाने लगा तो मंच से घोषणा की गई कि ट्रैक्टरों को न रोका जाए। इसके बाद ट्रैक्टरों को भी ग्राउंड में आने दिया गया। इसके बाद रैली ग्राउंड में ट्रैक्टरों की कतार लग गई। रैली के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। पुलिस बलों को भी वालंटियरों ने पानी की बोतलें प्रदान कीं।
विज्ञापन

हल्लाबोल किसान सम्मेलन का आयोजन किसान एकता चंडीगढ़ मटका चौक की ओर से किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोग दोपहर 12 बजे से ही सम्मेलन में आने शुरू हो गए थे। राकेश टिकैत करीब एक घंटा रैली ग्राउंड में रहे। उनका क्रेज इतना था कि मंच पर बड़ी संख्या में लोग चढ़ गए। ऐसे में आयोजकों को कहना पड़ा कि जब तक लोग नीचे नहीं उतरेंगे, कार्यक्रम नहीं होगा। हर कोई टिकैत के साथ मंच पर बैठना चाहता था। रैली में आए लोगों के लिए आयोजकों की ओर से पानी और लंगर की पूरी व्यवस्था की गई थी। पंडाल में ठंडे पानी की बोतलें लेकर वालंटियर चलते रहे ताकि किसी को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।
इसे शहर के अलावा आस पास के गांव और इलाकों से कई संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिला।
किसान एकता चंडीगढ़ मटका चौक के नेता सतनाम सिंह टंडा ने बताया कि इस सम्मेलन पेंडू संघर्ष कमेटी, किसान एकता चंडीगढ़ मटका चौक, नौजवान किसान एकता चंडीगढ़, छात्र संगठनों, लोकहित मिशन, सिंह शहीदां किसान मोर्चा सोहाणा, निष्काम सेवक जत्था दड़वा, फार्मर वेलफेयर सोसाइटी ने भरपूर सहयोग दिया।
विज्ञापन

रैली ग्राउंड की झांकियां
-------------------
बच्चे ने खुद को जंजीर में जकड़ रखा था
सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले सेक्टर-11 निवासी अंगद सिंह हल्ला बोल किसान सम्मेलन में अपने आपको जंजीरों में जकड़ कर पहुंचे थे। अंगद ने कहा कि अभी जाग जाने का समय है। उन्होंने कहा कि अभी तो मैं जंजीरों में जकड़ा हूं, एक दिन सभी जकड़ लिए जाएंगे। मोदी सरकार सभी को जकड़ लेगी। लोग अंगद के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे।
गांव खुड्डा अलीशेर से बनकर आया लंगर
सम्मेलन के लिए गांव खुड्डा अलीशेर से लंगर लाया गया। यहां वीरवार रात से ही लंगर बनना शुरू हो चुका था। लंगर में प्रसादा और सब्जी और चाय की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर छका।
टिकैट ने बाबा लाभ सिंह को गले लगाया
किसान नेता राकेश टिकैत मंच पर पहुंचने के बाद सभी लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने बाबा लाभ सिंह को गले लगाया। उन्होंने बाबा लाभ सिंह को परना भी डाला।
साइकिल पर बैठे टिकैत
रैली समाप्त होने पर जब टिकैट जाने लगे तो एक व्यक्ति साइकिल चलाकर जा रहा था। खास बात यह थी कि साइकिल की आगे का हिस्सा स्कूटर की तरह था। यह देखकर राकेश टिकैत ने अपनी गाड़ी रोक ली। उन्होंने पूछा किया ये क्या है तो साइकिल सवार ने कहा कि पेट्रोल काफी महंगा हो गया है, इसलिए ऐसा किया है। यह सुनकर राकेश टिकैट भी साइकिल पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें