फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर हुआ विवाद, पोते ने तोड़ी दादा की बाजू

Wed, 18 Dec 2013 09:00 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लखनौर में जमीन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने मंगलवार शाम अपने दादा की बाजू किरपाण मारकर तोड़ दी। दादा को गंभीर हालत में फेज-6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव लखनौर निवासी गुरवचन सिंह अपने घर पर था। इसी बीच शाम को उसके पोता घर आया।

साथ ही जमीन को अपने नाम करवाने को लेकर झगड़ने लगा। गुरवचन सिंह ने अपने पोते को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। गुस्से में उसने ने अपने दादा पर किरपाण से हमला कर दिया।

इससे उसकी बाजू टूट गई और युवक वहां से भाग गया। लोगों ने पुलिस को पुलिस को सूचित किया। गुरवचन सिंह को फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। लाया पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग के बयानों के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिक्रयोग कि गमाडा द्वारा यह इलाके को नए सेक्टरों के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा कई प्राइवेट कंपनियों द्वारा भी प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। जमीन के रेट करोड़ों में चल रहे हैं। ऐसे में इस तरह के विवाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें