फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली

Fri, 04 Jul 2014 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा और साले (आढ़ती) के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को जीजा ने साले को गोली मार दी। इससे साला गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही थाने में पेश हो गया। पुलिस जख्मी व्यक्ति के बयान लेने का प्रयास कर रही है। उक्त घटना गांव हबीब में शुक्रवार सुबह आठ बजे घटी। घायल की हालत नाजुक है।

जानकारी के अनुसार शहर की सब्जी मंडी में सुरजीत सिंह (साला) आढ़त का काम करता है। सुरजीत और दर्शन सिंह (जीजा) के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कई बार दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो जाया करती थी लेकिन शुक्रवार को विवाद अचानक बढ़ गया और दर्शन सिंह ने सुरजीत सिंह को गोली मार दी।

गोली मारने के बाद दर्शन सिंह खुद जाकर थाना सदर में पेश हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरजीत सिंह का बयान लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरजीत की हालत नाजुक बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें