पुलिस मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल संबंधी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने प्रोफेसर बीबी गोयल से भी पूछताछ की है। पुलिस पता लगा रही है कि कहीं किसी के साथ उनकी कोई रंजिश तो नहीं थी। पुलिस घटनास्थल का डंप डाटा भी उठा रही है। क्राइम ब्रांच भी विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस बेटी से भी पूछताछ में जुटी है।
हत्या के बाद सुलगते सवाल
- पीजीआई सामने था तो सीमा को सेक्टर-16 अस्पताल क्यों ले जाया गया
- वीसी आवास के पास तगड़ी सुरक्षा, फिर कैसे आसानी से हो गई वारदात
- घटना के बाद पीयू की सिक्योरिटी को जानकारी क्यों नहीं दी गई
- हाथ पांव क्यों खोले गए, पुलिस के आने का क्यों नहीं किया इंतजार
- लूट नहीं हुई तो हत्या का मकसद क्या
- हाथ पैर बांध कर हुई हत्या, तो किसी को क्यों नहीं सुनाई दी चीख
हर कोण से जांच जारी
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। - केतन बंसल, एसपी सिटी, चंडीगढ़ पुलिस।