फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: तरनतारन में युवक ने घर में घुसकर की मौसी की हत्या, गोलियों से भूना, पुलिस ने दो को पकड़ा

Mon, 04 Dec 2023 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

गोइंदवाल साहिब के डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि कुलविंदर कौर नामक महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन में अमृतसर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्मार्ट सिटी कालोनी क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के काफी समय बाद थाना सदर तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला आरोपी की मौसी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलविंदर कौर पुत्री मुख्तार सिंह निवासी तरनतारन (35) अपने घर में थी। इस दौरान उसका भतीजा घर में दाखिल हुआ। गोली मारकर बेरहमी से महिला की हत्या कर दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम महिला की बहन के बेटे ने दिया। थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी बलजिंदर सिंह बाजवा मौके पर पहुंचे। गोइंदवाल साहिब के डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि कुलविंदर कौर नामक महिला की बेरहमी से हत्या की गई है।
विज्ञापन


फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। तरनतारन के एसएसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि हत्या के मामले में अब तक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी उम्र 18 साल से कम है और उनके पास से हथियार भी मिले हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें