फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के रास्ते में पति रोड़ा बना तो प्रेमी संग मिलकर दी खौफनाक सजा

Mon, 25 Jul 2016 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदकोट
विज्ञापन
murder in love
विज्ञापन
पति प्यार के रास्ते में रोड़ा बन रहा था तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे इतनी खौफनाक सजा दी कि रूह कांप जाए। मामला पफरीदकोट के जैतो गांव का है। स्थानीय पुलिस ने 9 दिन पहले गांव मत्ता में एक नौजवान के कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए उसकी पत्नी, प्रेमी और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला पूजा रानी ने अपने संबंधों को बरकरार रखने के लिए अपने प्रेमी कोटकपूरा निवासी गुरतेज सिंह और उसके दोस्त तरलोक सिंह बिट्टा से पति की हत्या करवाई थी।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह मामला बीती 15 जुलाई की रात का है। उस दिन गांव मत्ता निवासी राजिंदर कुमार (37) का शव गांव की संपर्क सड़क से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने थाना जैतो में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए पड़ताल को आगे बढ़ाया। पुलिस जांच में पता चला कि पूजा रानी के कोटकपूरा निवासी गुरतेज सिंह के साथ नाजायज संबंध थे।

वह उनके घर पर भी काफी आता जाता था। जब पूजा के पति राजिंदर कुमार को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो वह पूजा को रोकने लगा। इसके चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति राजिंदर कुमार की हत्या करने की योजना बनाई। थाना जैतो प्रभारी एसआई लक्ष्मण सिंह के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी पूजा के प्रेमी गुरतेज सिंह ने अपने दोस्त तरलोक सिंह को साथ लेकर गांव लौट रहे राजिंदर कुमार को घेर लिया। उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में उपयोग हथियार भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें