फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज मिस्त्री का चाकुओं से गोदकर कत्ल

Mon, 25 Jul 2016 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
राज मिस्त्री की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर में मौसेरे भाई ने शनिवार देर रात युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर शोभापुर नाले के पास फेंककर आरोपी फरार हो गया। रविवार सुबह शव मिलने पर वारदात का पता चला। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पुरानी रंजिश या अवैध संबंध मानकर चल रही है। हत्यारोपी मौसेरे भाई के खिलाफ नामजद जबकि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूर्णिया, बिहार निवासी पप्पू (35) पुत्र शकील रोहटा रोड स्थित लोकेशपुरा और उसका मौसेरा भाई अनवर उर्फ लड्डू जवाहर नगर में किराए के मकान में रहते थे। दोनों ही राजमिस्त्री थे। पप्पू की पत्नी शकीना ने बताया कि शनिवार शाम अनवर पप्पू को बुलाकर ले गया था। रात भर उसके न लौटने पर रविवार सुबह परिजन अनवर के घर पहुंचे तो घर बंद मिला। संदेह होने पर जंगल में जाकर तलाश की गई तो शोभापुर नाले के पास पप्पू का खून से लथपथ शव मिला। 

बड़ी बेरहमी से मारा
पप्पू को बेरहमी से कत्ल किया गया था। उसका शरीर जहां चाकू से गोदा गया था तो गर्दन भी रेती गई थी। एक हाथ टूटा पड़ा था। पप्पू ने कातिलों से संघर्ष किया था। उसके कपड़े फटे थे। चाकू लगने के बाद वह जान बचाने के लिए इधर-उधर भी बहुत भागा। मौके पर मिले खून व पैरों के निशानों से साफ प्रतीत हो रहा था कि कत्ल करने में कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन


अवैध संबंधों पर शक
मौके पर पहुंचे सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार और एसओ कंकरखेड़ा यादराम सिंह ने बताया कि जिस तरह से निर्मम तरीके से हत्या की गई है, संभवत: अवैध संबंध कारण हो सकते हैं। कत्ल का नामजद आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

भाई की भी हो चुकी हत्या
पप्पू की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पप्पू की बहन आसमां ने बताया कि करीब पांच साल पूर्व आरोपी अनवर की साली किसी लड़के के साथ गांव से चली गई थी। जिसका आरोप अनवर ने उसके छोटे भाई जप्फू पर लगाया था। जिसके बाद जप्फू की अनवर के परिजनों ने हत्या कर दी थी। उसमें कई लोग जेल गए थे। उस वक्त परिवार में रंजिश हो गई थी। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं था। अनवर और पप्पू एक साथ काम पर जाते थे। विश्वास नहीं था कि अनवर उसकी हत्या कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें