फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार दोनों कर्मचारियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी विजिलेंस

Wed, 01 Jun 2022 12:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने सहायक ऑपरेटर रवि मेहता को जैसे ही रिश्वत के 1000 रुपये सौंपे तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार समाज कल्याण विभाग के दो कर्मचारियों को हिसार विजिलेंस टीम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। कार्रवाई के दूसरे दिन रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारियों से विजिलेंस की टीम पूछताछ में जुटी रही। समाज कल्याण विभाग के रवि मेहता व दलीप बिश्नोई को मंगलवार को विजिलेंस टीम ने 1000 रुपये की रिश्वत लेते दबोचा था। 

विज्ञापन


रवि मेहता के पास से रिश्वत की राशि बरामद हुई थी। जानकारी के अनुसार सुखचैन निवासी हरमिंद्र की शिकायत पर हिसार विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की। हरमिंद्र ने बताया कि वह पेंशन शुरू करवाने के लिए लंबे समय से विभाग के चक्कर काट रहा था। इस दौरान उसका संपर्क क्लर्क व विभाग के सहायक ऑपरेटर से हुआ। 

पेंशन शुरू करवाने की एवज में दोनों कर्मचारियों ने उससे 1000 रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद 1000 रुपये रिश्वत के रूप में दे दिए गए। इसके बाद रवि मेहता ने 1000 रुपये देने की मांग की। रिश्वत मांगने की शिकायत हिसार विजिलेंस टीम को दी गई। मंगलवार शाम बाल भवन स्थित नई बनी दुकानों में रिश्वत के रुपये लेने के लिए आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बुलाया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने सहायक ऑपरेटर रवि मेहता को जैसे ही रिश्वत के 1000 रुपये सौंपे तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार रिश्वत लेते गिरफ्तार समाज कल्याण विभाग के सहायक ऑपरेटर रवि मेहता की छह माह पूर्व ही पदोन्नति हुई थी।
 

रिश्वत लेते गिरफ्तार समाज कल्याण विभाग के दोनों कर्मचारियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान इनसे पूछताछ की जाएगी। - हरजीत कुमार, मुंशी, विजिलेंस

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें