फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: एक माह की छुट्टी पर आए फौजी भतीजे को चाचा ने मारी गोली, इस वजह से उतारा मौत के घाट

Sat, 15 May 2021 12:56 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

मृतक फौजी एक माह की छुट्टी पर घर आया। शुक्रवार को दोपहर बाद किसी बात को लेकर चाचा-भतीजे में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि चाचा ने गोली मारकर भतीजे संदीप की हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैली है। 
विज्ञापन
फौजी संदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव गहलेवाला में घरेलू विवाद में चाचा ने अपने फौजी भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पहली गोली भतीजे के सीने में और दूसरी गोली उसके सिर में लगी है। वारदात को गांव गहलेवाला में शुक्रवार दोपहर बाद अंजाम दिया गया। उधर, थाना सदर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घुबाया पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र निखंज ने बताया कि फौजी संदीप सिंह (23) निवासी गहलेवाला एक माह की छुट्टी पर घर आया था। उसका अपनी बुआ के परिवार से किसी मामले में केस चल रहा था। संदीप अपने चाचा देसा सिंह से इस मामले में मदद मांग रहा था और बुआ से उसका राजीनामा करवाने के लिए कह रहा था। 

राजीनामा न होने पर संदीप की नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा था। राजीनामा न कराने पर चाचा से भी संदीप का विवाद रहने लगा। शुक्रवार सुबह संदीप और उसकी बुआ के परिवार के बीच चल रहे विवाद के राजीनामे को लेकर पंचायत बैठी, पंचायत में भी दोनों का मामला नहीं सुलझा। 
विज्ञापन


पंचायत खत्म होने के बाद दोपहर डेढ़ बजे के करीब संदीप अपने चाचा के घर गया। यहां किसी बात पर दोनों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसके बाद चाचा देसा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से संदीप पर दो गोली दागी। पहली गोली उसके सीने में लगी, जबकि दूसरी गोली सिर में जाकर धंस गई।

संदीप वहीं जमीन पर गिर गया और मौत हो गई। वारदात के बाद देसा वहां से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की। उधर, थाना सदर जलालाबाद पुलिस ने आरोपी देसा सिंह पर हत्या का केस दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें