फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पासपोर्ट के बॉर्डर पार कर रही थी उज्बेकी महिला, दो युवकों संग गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बिना पासपोर्ट के बॉर्डर पार कर रही थी उज्बेकी महिला - फोटो : google
विज्ञापन
बिना पासपोर्ट के एक उज्बेकी महिला इंडो नेपाल बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रही थी कि एसएसबी ने दबोच लिया। उसके साथ दो युवक भी थे। वे उसे गुपचुप तरीके से भारत-नेपाल बॉर्डर पार करा रहे थे। तलाशी के दौरान विदेशी महिला के पास पासपोर्ट, वीजा नहीं मिला है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के पास गश्त कर रहे थे । उसी समय एक कार बगीचे के पास आकर रुकी। कार से उतर कर बुर्का पहने एक महिला दो युवकों के साथ पगडंडी के रास्ते नेपाल की ओर जाने लगी। जवानों को शक हुआ तो रोककर पूछताछ की गई।

बुर्का हटाए जाने पर उज्बेक महिला का भेद खुला। एसएसबी ने तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम दिलरागो, उम्र 34 वर्ष बताते हुए खुद को उज्बेकिस्तान के ताशकंद का निवासी बताया। उसने बताया कि वह कुछ महीने पहले इसी रास्ते से होकर नेपाल से सोनौली आई थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह लखनऊ और चंडीगढ़ गई और अब इसी रास्ते से नेपाल वापस जा रही थी। उज्बेक महिला के पास पासपोर्ट, वीजा तक नहीं था। एसएसबी ने महिला और उसे बॉर्डर पार करा रहे दोनों युवकों सुशील, निवासी चंडीगढ़ और मुरली, निवासी जुगोली (सोनौली) को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें