फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पांच युवकों के पीछे लगीं थीं गाड़ियां, नदी में लगाई छलांग, दो की मौत से हड़कंप

Mon, 09 Oct 2023 09:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कोतवाली के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि मृतक युवकों की पहचान करने की कोशिश का जा रही है। युवक किसी नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे हैं या नहीं, इस संबंध में जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
नदी से निकाले गए दोनों युवकों के शव और मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में बड़ी नदी में सोमवार शाम दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इन युवकों के पीछे नशा छुड़ाओ केंद्र की गाड़ियां लगी थीं। बचने के लिए पांच लोगों ने नदी में छलांग लगा दी और डूबने से दो की जान चली गई। खबर लिखे जाने तक मृतक युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन




शंकर डाइवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि बड़ी नदी में दो युवक डूब गए हैं। वह तुरंत अपने गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। मौके पर मौजूद भूषण व आशु नाम ने बताया कि पांच युवकों का पीछा तीन गाड़ियां कर रही थीं।

गाड़ियों में सवार लोगों से बचने के लिए इन युवकों ने बड़ी नदी में छलांग लगा दी। इनमें से दो को राहगीरों ने नहर से बाहर निकाल लिया, जबकि एक खुद तैरकर बाहर निकल आया। बाकी दो युवक नदी में गहरी दलदल में फंसने से डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त युवक किसी नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे थे। उन्हें पकड़ने के लिए केंद्र के लोगों ने इनके पीछे गाड़ियां लगाई थीं।
विज्ञापन


सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कोतवाली के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि मृतक युवकों की पहचान करने की कोशिश का जा रही है। युवक किसी नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे हैं या नहीं, इस संबंध में जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें