फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में दो ने दी जान: बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति ने गोली मार खुदकुशी की, 18 वर्षीय विवाहिता भी फंदे पर झूली

Fri, 28 Jan 2022 08:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला में एक व्यक्ति व विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बीमारी से परेशान 57 वर्षीय व्यक्ति ने गोली मारकर खुदकुशी की तो वहीं 18 साल की विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डकाला पुलिस चौकी के तहत जेपी कालोनी के रहने वाले बुजुर्ग सराफ हेमचंद (57) ने शुक्रवार की अलसुबह बीमारी से परेशान होकर सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान पर में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है। मामले के जांच अधिकारी पुलिस चौकी डकाला के हेड कांस्टेबल जतिंदर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग सराफ के बेटे दीपू ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उनके पिता करीब तीन वर्षों से किडनी की बीमारी से परेशान थे। जिस कारण वह सही तरह से चल फिर भी नहीं पाते थे। 

विज्ञापन


इस वजह से वह काफी मानसिक परेशान थे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे हेमचंद ने अपनी पत्नी को चाय बनाने के लिए रसोई में भेज दिया, जबकि खुद लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार वाले पहुंचे तो देखा कि बुजुर्ग हेमचंद की खून से लथपथ लाश बेड पर पड़ी थी।

मानसिक परेशान विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी
मथुरा कालोनी की रहने वाली 18 साल की अंशिका ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना थाना कोतवाली की है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि मृतक की माता शीतल ने बयान दिया है कि गुरुवार सुबह अंशिका का पति व परिवार के अन्य सदस्य दिहाड़ी के लिए गए थे। जब शाम को लौटे तो देखा कि अंशिका ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अंशिका को तुरंत नीचे उतारकर सरकारी रांजिंदरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें