फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई की दुकान की आड़ में पिता-पुत्र कर रहे थे ये काम, ऐसे पुलिस ने खोला पूरा राज

Thu, 01 Aug 2019 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
बटाला के सिविल लाइन थाने में एसएचओ मुख्तार सिंह जानकारी देते हुए और पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर में बनी हलवाई की दुकान की आड़ में ड्रग सप्लाई का धंधा करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बटाला के मान नगर से पकड़ा गया।

विज्ञापन


आरोपियों से हेरोइन, नशीली गोलियां, कंप्यूटराइज्ड तराजू के अलावा ड्रग सप्लाई कर घर में रखी लाखों की नकदी और बड़ी संख्या में मोबाइल भी बरामद हुए हैं। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना सिविल लाइन के एसएचओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि एसआई बलबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दानामंडी की पिछली तरफ मान नगर बटाला में एक्टिवा पर सवार एक युवक और एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनसे 5 ग्राम हेरोइन और 235 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार उर्फ शिंकू और सुरिंदर कुमार दोनों निवासी नजदीक गुरुद्वारा मान नगर बटाला के तौर पर की गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि उक्त आरोपी रविंदर कुमार, आरोपी सुरिंदर कुमार का बेटा है। उनको पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर में छापेमारी की तो वहां से 1 लाख 38 हजार रुपये की नकदी और 15 के करीब विभिन्न कंपनियों के मोबाइल भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि यह नकदी इन बाप-बेटों की ओर से ड्रग बेचकर कमाई गई थी। इसके अलावा उक्त मोबाइल फोन भी ड्रग बेचने के बदले में लिए गए थे।

एसएचओ ने बताया कि सुरिंदर कुमार अपनी देखरेख में अपने बेटे रविंदर कुमार से ड्रग सप्लाई का धंधा करवा रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी बाप-बेटे ने माना है कि वह सुखविंदर सिंह उर्फ हथौड़ा निवासी मान नगर से लेकर आते थे और बेचते थे। हर तीसरे दिन बाप-बेटे सुखविंदर सिंह से ड्रग लेते थे। 

एसएचओ ने बताया कि इन बाप-बेटे ने घर में ही हलवाई की दुकान खोली हुई है। उसकी आड़ में आसानी से यह धंधा चलाते थे। इन दोनों को कोर्ट में पेशकर उनका रिमांड लिया जाएगा और रिमांड के दौरान ड्रग बेचकर इनके द्वारा बनाई गई प्रॉपर्टी का भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें