फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई के नाम पर भेजा विदेश, बगदाद में बंधक बनी पंजाब की बेटी, फोन पर बयां की आपबीती

Thu, 01 Aug 2019 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दुबई में नौकरी का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट ने एक युवती को भेज दिया। युवती को बगदाद में बंधक बनाकर रखा गया है। वहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। युवती ने फोन पर इसकी जानकारी परिजनों को दी। थाना सुल्तानपुर लोधी में आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। उनमें से दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। सबसे बड़े बेटे की बचपन में ही मौत हो गई थी। घर की गरीबी के कारण उनकी 23 वर्षीय छोटी बेटी विदेश जाना चाहती थी। उसने अपने जानकार ट्रैवल एजेंट राकेश कुमार निवासी सिंहपुर थाना मेहरपुर जालंधर से बात की। 

विज्ञापन

उसने कहा कि वह बेटी को दो साल के वर्क परमिट पर दुबई भेज देगा। वहां वह घर का काम करके 1000 से 1200 दिरहम कमा लेगी। इस पर 60 हजार रुपये का खर्च आएगा। इस पर उसने उससे कहा कि उसके पास तो पैसे नहीं है अगर वह बेटी को दुबई भेज दे तो वह कमाकर सारे पैसे अदा कर देगी। 

इस पर राकेश कुमार मान गया। 10 जुलाई की दोपहर को राकेश कुमार उनके घर आया और बेटी का पासपोर्ट व दो फोटो लेकर जाते समय बोला कि 10-12 दिन में वीजा लग जाएगा। 15 जुलाई की रात 10 बजे  उसका फोन आया कि वीजा लग गया है और उसने 17 जुलाई की टिकट बुक करवा दी है। इस पर उसका दामाद 16 जुलाई को एजेंट राकेश कुमार के नकोदर दफ्तर से पासपोर्ट ले आया था और वीजा व टिकट बेटी के मोबाइल पर व्हाट्सएप कर दी।

17 जुलाई को शाम सवा सात बजे बेटी की अमृतसर से दुबई की फ्लाइट करवा दी। दुबई में राकेश के किसी खान नाम के व्यक्ति ने उनकी लड़की को रिसीव करके उन्हें बता दिया। महिला ने बताया कि 27 जुलाई को बेटी ने फोन पर उन्हें बताया कि उसे बगदाद में एक कमरे में बांधकर रखा गया है। उसे खाना भी नहीं दिया जा रहा। 

इस पर वह गांव की पंचायत को साथ लेकर जब सिंघपुर गए तो वह धमकियां देने लगा। डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि आरोपी एजेंट के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें