फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: महेंद्रगढ़ में 15 सेकेंड में दो लाख रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Tue, 28 Nov 2023 08:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

गांव जारावास निवासी धमेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को करीब 11 बजे सिनेमा रोड स्थित बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकाले थे। जब राशि निकालने के बाद वह बालाजी चौक पर पहुंचा तो कुछ दूरी पर ही जाम जैसे हालात थे। इसी दौरान उसकी बाइक के बैग से दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बालाजी चौक से दो शातिर युवकों ने 50 वर्षीय व्यक्ति की बाइक के बैग से दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फुटेज में दो लड़के दिखाई दे रहे हैं। एक लड़का पीड़ित की बाइक के पास खड़ा हो जाता है और दूसरे ने पीछे से बाइक के बैग से रुपयों से भरा थैला चोरी कर लिया।  

विज्ञापन


गांव जारावास निवासी धमेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को करीब 11 बजे सिनेमा रोड स्थित बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकाले थे। जब राशि निकालने के बाद वह बालाजी चौक पर पहुंचा तो कुछ दूरी पर ही जाम जैसे हालात थे। इसी दौरान उसकी बाइक के बैग से दो लाख रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
 
28 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक जानबूझकर बाइक के आगे-आगे चलने लगता है। इससे व्यक्ति बाइक की स्पीड धीमी कर लेता है। इसी दौरान दूसरे ने महज 15 सेकेंड में बाइक के बैग से दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। यह सारी घटना बालाजी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। दूसरा युवक नाबालिग लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें