फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से 500 मीटर दूर 25 लाख की लूट, पेट्रोल पंप मैनेजर को बनाया निशाना

Tue, 28 Nov 2023 07:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में दिनदहाड़े 25 लाख रुपये की लूट से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन-छह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (ग्रामीण) के दफ्तर से करीब 500 मीटर दूर बैंक में पैसे जमा कराने गए पेट्रोल पंप मैनेजर और उसके एक साथी से 25 लाख रुपये की लूट हो गई। करीब साढ़े तीन बजे दिन दहाड़े बाइक सवार दो लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने वारदात को बिना किसी हथियार के अंजाम दिया।

विज्ञापन


ढोलेवाल चौक और शेरपुर चौक में हमेशा पुलिस का नाका लगा रहता है। इसके बावजूद भी लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन-छह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ रोड स्थित अहूजा फीलिंग स्टेशन पर बतौर मैनेजर काम करने वाले प्रदीप कुमार अपने साथी मलकीत सिंह के साथ ढोलेवाल चौक के पास स्थित एसबीआई बैंक में स्विफ्ट कार से 25 लाख रुपये जमा कराने गए थे। बैंक के सामने कार रोककर जैसे ही उन्होंने बैग बाहर निकाला तो बाइक सवार दो आरोपियों ने उन्हें धक्का दिया और पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक फुटेज में आरोपी दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

 

सीसीटीवी के जरिये आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संदीप बढेरा, एसीपी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें