जबरदस्ती अपने साथी को लगाया नशे का टीका
- फोटो : Demo Pic
दो दोस्तों ने अपने ही खास दोस्त के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है जहां दो दोस्तों ने जबरदस्ती अपने साथी को नशे का टीका लगा दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई।
थाना सिटी पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। बलदेव राज ने पुलिस को कहा कि उसका भाई सुखदेव आरोपियों के साथ बैठ कर अपने घर में नशा कर रहा था। सुखदेव शराब पीने का आदी है, लेकिन सुखदेव के दोस्त जतिंदर व सागर ने जबरदस्ती उसे नशे का टीका लगा दिया।
नशे का टीका लगते ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा था कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बलदेव के बयान पर जतिंदर और सागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से दोनों ही फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।