फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा : बरात से लौट रहे छह दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, चार घायल

Sun, 07 Mar 2021 12:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

  • अग्रवाल कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय जतिन व गांव झेलनिया निवासी 25 वर्षीय जनित की मौत
  • शादी में शामिल होकर स्विफ्ट कार से वापस लौट रहे थे, संतुलन बिगड़ने पर पेड़ से टकराई कार
विज्ञापन
Haryana - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद जिले के गांव छतरियां के पास शनिवार देर रात को मोड़ पर अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई। क्षतिग्रस्त गाड़ी टक्कर लगने के बाद खेतों में उतर गई। जबरदस्त टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। 

विज्ञापन


सभी छह युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर शादी समारोह से वापस गांव लौट रहे थे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई। मृतकों में फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय जतिन व गांव झेलनियां निवासी 25 वर्षीय जनित खिचड़ शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जतिन व जनित खिचड़ अपने चार दोस्तों आकाशदीप, संजय, सागर, साहिल के साथ बरात में गए थे। देर रात को वापस लौटते समय गांव की ओर मुड़ने वाले मोड़ पर इनकी कार अनियंत्रित हो गई। संतुलन खोते ही कार सीधे पेड़ से टकरा गई। इससे जतिन व जनित खिचड़ की मौत हो गई जबकि आकाशदीप, संजय, सागर, साहिल व एक अन्य दोस्त घायल है। घायलों को एंबुलेंस के जरिये अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि दो युवकों की मौत हो गई है जबकि चार घायल हैं। घायलों को हिसार के निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों की स्थिति ठीक होने पर उनके बयान लिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें