ब्वॉयफ्रेंड के साथ नदी में कूदी महिला
- फोटो : फाइल फोटो
22 साल के युवक के प्यार में दो बच्चों की मां इतनी बावली हो गई कि उसने प्रेमी संग राजस्थान कैनाल में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गांव अबूबशहर की है। 22 साल का प्रेमी हिसार के बरवाला का रहने वाला है।
सुबह करीब 11 बजे युवक-युवती बातचीत करते हुए पैदल ही राजस्थान कैनाल पर पहुंचे। करीब आधा घंटा तक दोनों नहर की पटरी पर बैठे रहे। कुछ देर बाद युवक ने अपना मोबाइल तथा अन्य सामान पटरी पर रख दिया। युवती ने नहर में छलांग लगा दी। उसके पीछे युवक भी नहर में कूद गया।
यह सब देख रहे ग्रामीण मेघराज खीचड़, प्रभु राम दोनों को बचाने के लिए दौड़े। रस्से की सहायता से दोनों को बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सूचना पर चौटाला पुलिस मौका पर पहुंची। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि इससे पूर्व दोनों ने प्रेम संबंधों का खुलासा ग्रामीणों के समक्ष कर दिया।
महिला ने गुमराह करने को सुनाई कहानी
student drowned
- फोटो : अमरउजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 30 वर्षीय युवती दो बच्चों की मां है। काफी समय से बरवाला (हिसार) निवासी युवक के साथ उसके प्रेम प्रसंग हैं। उसका प्रेमी तीन दिन बाद बुधवार शाम को ही गांव से गया था। वीरवार सुबह पुन: वह गांव में आ गया था। वह एक साथ जीवन लीला समाप्त करने के लिए राजस्थान कैनाल पर पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद युवती को लीगल एडवाइजर के समक्ष पेश किया।
युवती ने बयान दिया कि उसका पति उपरोक्त युवक के साथ दिहाड़ी करता था। उन्होंने उससे साढ़े तीन हजार रुपये उधार लिए थे। वह पैसे लेने के लिए उनके घर आया था। पैसे लेने के बाद वह वापस जा रहा था। गांव में उसे कुछ काम था। वह भी उसके साथ चली गई। राजस्थान कैनाल पर आकर उसका पैर फिसल गया और वह गिर गई। उसे बचाने के लिए युवक भी नहर में कूद गया।
युवती ने लीगल एडवाइजर को ब्यान दिया है। घटना इत्तेफाकिया है। कार्रवाई के बाद फाइल बंद कर दी गई है।
- बलवीर, प्रभारी, पुलिस चौकी चौटाला