फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कस्टम अधिकारी बन चेकिंग के बहाने देहरादून के बदमाश चुराते थे सोना, 22 वारदात कर चुके दोनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Sep 2021 05:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में कस्टम अधिकारी बन चेकिंग के बहाने देहरादून के बदमाश सोना चोरी करते थे। 22 वारदात कर चुके दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों ने दिल्ली से सोना बेचने आए व्यक्ति को चूना लगाया था। सीआईए टीम ने शहर के गुलाब सिंह चौक से चेकिंग अधिकारी बन सोना चुराने के दो आरोपी दबोचे हैं ।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस हिसार की सीआईए टीम ने शहर के गुलाब सिंह चौक से चेकिंग अधिकारी बन सोना चुराने के दो आरोपी दबोचे हैं । एक आरोपी समीर खान उर्फ हबीब पटेल नगर देहरादून का रहने वाला है, जो फिलहाल ईरानी मोहल्ला, पुणे में रहता है। दूसरा विश्वजीत उर्फ विशु देहरादून के कामी चौक का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर थाना शहर हिसार में राजस्थान के जिला चुरू के गांव जोगणिया निवासी परमा राम ने शिकायत दी थी। शिकायत में परमानंद ने बताया था कि वह चांदनी चौक, दिल्ली स्थित श्रीराम ज्वैलर्स में सेल्समैन की नौकरी करता है। 7 सितंबर को वह अपने साथी सहित 2059 ग्राम सोना बेचने हिसार आया था, जिसमें से 350 ग्राम सोना बेच दिया।


यह पढ़ें: हरियाणा में हादसा: रतिया में टाटा एस से टकराई स्कूल वैन, कई बच्चे चोटिल, एक की बाजू कटी
विज्ञापन


एक किलोग्राम सोना ले गए थे बदमाश

इसके बाद जब परमानंद गुलाब सिंह चौक के नजदीक पहुंचे, तो एक व्यक्ति ने कहा कि हम चेकिंग वाले हैं, आपके बैग में क्या है, चेक करवाओ और फिर बैग हमें वापस दे मोटरसाइकिल पर सवार होकर चले गए। कुछ दूर चलने पर हमें शक हुआ कि बैग में वजन कम है। बैग चेक किया तो 700 ग्राम सोने के आभूषण ही मिले और एक किलो के लगभग आभूषण गायब थे। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। इसके बाद सीआईए हिसार ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
मजदूरी करता था हबीब, सोना चोरी के आरोप में 4 माह जेल जा चुका
पुलिस उप महानिरीक्षक बलवान सिंह राणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी समीर खान उर्फ हबीब मजदूरी का काम करता था  और वर्ष 2012/13 में महाराष्ट्र की कल्यान जेल में सोना चोरी के मामले में करीब 4 महीने बंद रह चुका है। आरोपी ने पुणे निवासी जाफर अली,  महाराष्ट्र के अंबोली निवासी सरताज, कर्नाटक के बीदर निवासी तनवीर हुसैन उर्फ छोटू व शोकत अली उर्फ गोर्दू और जयपुर निवासी अली हुसैन सहित सोना-चांदी व रुपये चोरी करने का गैंग बनाया हुआ है।

 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हरियाणा: 150 से कम बच्चों पर भी नियुक्त होंगे मुख्य शिक्षक, जल्द होगा पदों का वितरण

कस्टम अधिकारी बन सोना चुराती थी गैंग

सभी आरोपियों की गैंग के सदस्य नकली कस्टम अधिकारी बनकर सोना और चांदी चोरी करते हैं। आरोपी समीर खान उर्फ हबीब के साथी दिल्ली निवासी करण सिंह और कामी चौक,  देहरादून निवासी विश्वजीत उर्फ विशु देहरादून व दिल्ली में किराये की टैक्सी चलाते हैं। उनके साथ मिल ये सभी देश के अलग-अलग शहरों में सोना चांदी व रुपये चोरी करने की वारदात करते हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने देशभर में अलग-अलग जगह चोरियां की हैं। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की कई वारदात मानी हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग एसयूवी गाड़ी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें