फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाकः किन्नरों से दोस्ती पड़ी महंगी, सिर्फ इसलिए 24 साल के युवक का काट दिया गुप्तांग

Wed, 24 Jul 2019 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर (यमुनानगर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यमुनानगर के बिलासपुर में दो किन्नरों द्वारा 24 साल के युवक का गुप्तांग निकाले जाने की घटना सामने आई है। युवक यमुनानगर से सटे हिमाचल के पांवटा साहिब का रहने वाला है। वह एक साल से काला आंब निवासी किन्नर पायल और बबली से जुड़ा है और उनके साथ ही डांस करता है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि 15 जुलाई को बबली व पायल उसे पंजाब के होशियारपुर में एक कार्यक्रम के लिए लेकर निकले थे। आधी रात के समय जब वे बिलासपुर के पास पहुंचे तो किन्नरों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गए। कई दिन बाद जब उसे होश आया तो खुद को बिस्तर पाया और उसका गुप्तांग गायब था। 

19 जुलाई को उसने विरोध किया तो दो लड़के कार में रणजीतपुर के रास्ते उसे हिमाचल के कोलर में रात को छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह उसके परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उसे पांवटा साहिब के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वह पांवटा साहिब थाने में गया, जहां जीरो एफआईआर दर्ज करके इसे बिलासपुर थाना में भेजा गया। अब पुलिस ने काला आंब निवासी पायल और बबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से बना रहे थे दबाव 

पीड़ित युवक ने बताया कि पायल उसकी दूर की रिश्तेदारी से है। वह बचपन से ही अभिनय व डांस करता है। करीब एक साल पहले उसने उसे अपने साथ जोड़ लिया। जिसके बाद वह उनके ग्रुप के साथ डांस करने लगा। दोनों आरोपी एक साल से उस पर अपना लिंग परिवर्तन करवा कर किन्नर बनने के लिए दबाव डाल रहे थे, लेकिन उसने मना कर दिया कि वह पढ़ा लिखा है और किन्नर नहीं बनेगा। 

पंजाब यूनिवर्सिटी से एमए किया 
पीड़ित ने बताया कि उसने पांवटा साहिब के डिग्री कॉलेज से बीए और चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस से एमए कर रखी है। उस पर कई बार लिंग परिवर्तन का दबाव भी डाला गया था और उसे मेहक नाम भी दिया गया।

रूटीन में उसे मेहक के नाम से ही पुकारा जाने लगा था लेकिन उसने किन्नर बनने से साफ इनकार कर दिया। क्योंकि वह पढ़ा लिखा था और नौकरी करना चाहता है। उसके इनकार करने के बाद आरोपियों ने जबरदस्ती मुझे ताउम्र के लिए किन्नर बना दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं। 

पीड़ित युवक के बयान और एमएलसी के आधार पर एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -दीदार सिंह, थाना प्रभारी, बिलासपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें