फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवानी मंडी में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर पलटी कार, भात से लौट रहे तीन युवकों की मौत

Wed, 13 Apr 2022 11:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी (हरियाणा)

सार

गैंडावास गांव के पास मंगलवार रात करीब दो बजे संतुलन बिगड़ने पर कार पहले डिवाइडर फिर अज्ञात वाहन से टकराई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार से भात में शामिल होकर गांव बुद्धशैली की ओर लौटते समय नेशनल हाईवे 52 पर गैंडावास के पास मंगलवार रात करीब 2 बजे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। फिर किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक सिवानी और दो बुद्धशैली गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुद्धशैली निवासी 23 वर्षीय मंजीत व उसका चचेरा भाई 21 वर्षीय हितेश उर्फ मोनू मंगलवार को हिसार में भात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। दोनों सिवानी वार्ड-11 निवासी सन्नी की कार को किराये पर लेकर गए थे। भात से लौटते समय देर रात करीब दो बजे एनएच 52 पर लीलस-गैंडावास के बीच कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड जाकर पलट गई।

इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मंजीत व हितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सन्नी ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीनों को सिवानी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए तीनों शवों को भिवानी भिजवाया। 
विज्ञापन


मृतक मंजीत रेलवे भर्ती की तैयार कर रहा था, उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वहीं, हितेश बीएड की पढ़ाई कर रहा था। हितेश दो छोटी बहनों का इकलौता भाई था। कार चालक 25 वर्षीय सन्नी के पिता जूती बनाने का काम करते हैं। सन्नी का बड़ा भाई पब्लिक हेल्थ में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। तीनों मृतक अविवाहित थे। 
 

हितेश व मंजीत के रिश्तेदार बलबीर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है। तीनों शवों का भिवानी में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। - हितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिवानी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें