फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने जा रहे थे, गाड़ी पलटी तो पकड़े गए

Fri, 09 Feb 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : डेमो इमेज
विज्ञापन
भाई को चाकू मारने का बदला लेने के लिए एक बदमाश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सोनीपत से युवक का अपहरण किया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए बदमाशों ने युवक को करनाल छोड़ने के नाम पर गाड़ी किराए पर ली।
विज्ञापन


देर रात 11.00 बजे जैसे ही गाड़ी करनाल में सेक्टर-14 राजकीय कॉलेज के पास नेशनल हाईवे पर पहुंची तो चालक ने पूछा कि कि कहां उतारना है? युवकों ने कहा - ये सवारी नहीं है डेडबॉडी है। इसे उतारना नहीं ठिकाने लगाना है। यह सुनते ही चालक हड़बड़ा गया और संतुलन खो बैठा, इससे गाड़ी पलट गई। चालक और गाड़ी में सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस को यह बयान दिया है। उधर पुलिस चालक की भी मामले में संलिप्तता की जांच कर रही है। 

पुलिस के अनुसार, सोनीपत के गांव माच्छरी निवासी वांटेड रोहित (27) उर्फ जलेबी 6 फरवरी को नरेला में बहन के घर गया था। वह 7 फरवरी को सोनीपत बस स्टैंड के पास पहुंचा तो बदमाश प्रमोद उर्फ मोदी निवासी जटवाड़ा, सुमित निवासी सैनीपुरा रोहित को अगवा कर पास ही एक मकान में ले गए। वहां दोनों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने शव ठिकाने लगाने को एक गाड़ी हायर की।
विज्ञापन


दोनों ने चालक इंद्रजीत को बताया कि रोहित ने शराब ज्यादा पी ली है, इसलिए इसे करनाल छोड़कर आना है। बदमाशों ने रोहित का शव पिछली सीट पर बैठने की स्थिति में रख दिया और करनाल की तरफ चल पड़े। रास्ते में बदमाशों ने शराब पी और खाना खाया।
विज्ञापन

रंजिश में की हत्या, रोहित पर दर्ज है लूट का केस

- फोटो : Demo Photo
जब करनाल पहुंचने पर कई फ्लाईओवर निकल गए तो चालक इंद्रजीत ने पूछा कि सवारी को कहां पर छोड़ना है। इस पर दोनों ने कह कि इसे छोड़ना नहीं है, बल्कि फेंकना है, ये तो डेडबॉडी है।

इतना सुनते ही चालक हड़बड़ा गया और गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में प्रमोद उर्फ मोदी और सुमित समेत चालक इंद्रजीत घायल हैं, जिन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है और पुलिस यहां पर तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को सोनीपत पुलिस के हवाले किया जाएगा। 

रंजिश में की हत्या, रोहित पर दर्ज है लूट का केस
पुलिस के अनुसार, रोहित पर लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं और जिन बदमाशों ने रोहित की हत्या की है, वे भी लूट, चोरी व हत्या के मामले में वांछित है। पुलिस का दावा है कि रोहित ने कुछ माह पहले प्रदीप के भाई को चाकू मारा था, इस कारण वह उससे रंजिश रखता था और इसी का बदला लेने के लिए रोहित की हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें