फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझसे दोस्ती करो नहीं तो मुंह पर तेजाब फेंक दूंगा'

Wed, 02 Jul 2014 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के यमुनानगर में दोस्ती नहीं करने पर मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मधु चौक के समीप प्राइवेट जॉब करने वाली आजाद नगर की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


जब वह घर से आफिस जाने के लिए निकलती है तो युवक बाइक पर उसका पीछा करता है। छुट्टी के बाद जब युवती पैदल घर जाती है तब भी युवक पीछा करता है और बात करने की कोशिश करता रहता है।

और दी चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी

कुछ दिनों तक इसी प्रकार युवती को परेशान करने के बाद युवक ने किसी तरह युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और फोन कर उसे फ्रेंडशिप करने को कहा।

इस पर युवती ने युवक को डांट दिया। दो दिन पहले युवती ऑफिस से घर जा रही थी तो युवक फिर बाइक पर उसका पीछा करने लगा। युवक के साथ उसका एक साथी भी था।

जब युवती घर के नजदीक पहुंची तो युवक ने रास्ता रोककर धमकी दी कि अगर उसने फ्रेंडशिप नहीं की तो वह उसके मुंह पर तेजाब फेंक देगा। इस पर युवती घबरा गई।

विज्ञापन

सहकर्मी के कहने पर पुलिस को दी शिकायत

अगले दिन ऑफिस आने के बाद उसने ऑफिस के सहकर्मी को युवक की धमकी के बारे में बताया। सहकर्मी ने उसे इसकी शिकायत पुलिस में करने को कहा। इसके बाद युवती ने पुलिस में लिखित शिकायत दी।

इस पर कार्रवाई करते हुए शहर थाने में आरोपी युवक करतारपुरा निवासी रजत और उसके साथी छोटा मॉडल टाउन निवासी शिवम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। रामपुरा चौकी पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

रामपुरा चौकी प्रभारी कुशलपाल ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ और मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले युवक और उसके  साथी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें