केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 35 लाख
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां चोरों ने केनरा बैंक की शाखा में सेंध मार दी और नई व पुरानी करेंसी के 35 लाख रुपये चुरा ले गए। वारदात भिवानी के चरखी दादरी में अंजाम दी गई।
चोर बैंक के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और करेंसी पर हाथ साफ कर गए। खबर फैलते ही हड़कंप मच गया है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस व प्रशासानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
वहीं, सदर थाना पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस घटना स्थल पर भी जांच कर रही है। बैंक के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।