सेक्टर-27 ए निवासी पेट्रोल पंप मालिक के घर से सोमवार अलसुबह छह महीने पहले रखा नौकर मौका पाकर साढ़े चार लाख कैश लेकर फरार हो गया। वारदात के बाद पीड़ित ने सेक्टर-26 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
प्रीत इंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-27 ए स्थित घर में पिता के साथ रहते हैं। वह चंडी मदिंर में पेट्रोल पंप संचालित करते हैं। वारदात सोमवार की सुबह पांच से छह के बीच हुई है। जबकि, वे दोनों घर में सो रहे थे। इस दौरान घर में नौकर रामबहादुर भी मौजूद था। मौका पाकर नौकर कैश लेकर फरार हो गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार सुबह उठने पर उसने देखा कि अलमारी खुली पड़ी थी। इसकेबाद नौकर को आवाज लगाने पर वह घर में नहीं मिला। घर में नौकर की तलाश करने केबाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस की दी।
पंट्रोल पंप से हुआ था कलेक्शन: प्रीत इंदर सिंह के अनुसार पेट्रोल पंप से कलेक्शन के बाद पैसा जमा करते थे। लेकिन, देरी होने की वजह से उन्होंने पैसा अलमारी में रख दिया था। ऐसा अक्सर होता था तो शायद नौकर की पैसे पर नजर थी। मौका पाकर वह पैसों से भरा बैग लेकर भाग गया।
नौकर का नहीं करवाया था वेरिफिकेशन पीड़ित प्रीत इंदर के अनुसार उन्होंने छह महीने पहले किसी जानकार के माध्यम से रामबहादुर को नौकर रखा था। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था।
यह है प्रोफाइल
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी का कोई आईडी प्रूफ व दस्तावेज जमा नहीं था। उसने अपना नाम रामबहादूर निवासी नेपाल के रूप में बताया था। वहीं, शिकायत के बाद थाना पुलिस ने कई संदिग्ध स्थानों पर छापामारी की। लेकिन, पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है।