फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थापर यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही छात्रा ने भाखड़ा में कूदकर दी जान, जानें क्यों

Mon, 16 Jul 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
थापर यूनिवर्सिटी की छात्रा ने सोमवार सुबह अबलोवाल के नजदीक भाखड़ा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वह नौकरी के लिए सिलेक्शन न होने से डिप्रेशन में थी। संबंधित सेंच्युरी एनक्लेव चौकी के इंचार्ज देवी दयाल ने बताया कि छात्रा की जेब में से मिले आईकार्ड से उसकी पहचान हो सकी है। मृतक छात्रा का नाम सुमित कौर (22) है और वह खरड़ जिला मोहाली की रहने वाली थी। सुमित कौर पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) कोर्स की छात्रा थी। सोमवार को ही उसका चार साल का कोर्स खत्म हुआ था और वह घर जाने वाली थी। 
विज्ञापन


पिता को फोन कर कहा घर ले जाओ और फिर कर लिया सुसाइड 
पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता हरिंदर सिंह जो व्यवसाय से किसान हैं। उनके मुताबिक बेटी सुमित कौर ने सुबह करीब पौने छह बजे उन्हें फोन किया कि आकर उसे ले जाओ। वह पटियाला आने की तैयारी में ही थे। इसी बीच उसका शव मिलने का फोन आ गया। सुमित अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। गोताखोर शंकर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे जब कुछ साथी गोताखोर नाभा रोड पर भाखड़ा नहर में नहा रहे थे।

इसी बीच एक लाश तैरती हुई आ रही थी। जब उसे निकाला गया तो लड़की की मौत हो चुकी थी। लड़की के कपड़ों से आई कार्ड मिला है। पुलिस के मुताबिक सुमित कौर ने परिवार वालों को फोन करने के कुछ समय बाद ही अबलोवाल के नजदीक भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। वहां नहर के किनारे से एक पानी की बोतल और सुमित कौर का चश्मा मिला है। पुलिस के मुताबिक पिता हरिंदर सिंह का कहना है कि हाल ही में कैंपस इंटरव्यू हुए थे। इसमें बेटी सुमित कौर का जॉब के लिए सिलेक्शन नहीं हो सका था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें