फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो पर गूंजी साध्वी की समलैंगिक शादी

Thu, 29 Jan 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी के श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम की साध्वी से समलैंगिक शादी का विवाद थमने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को पीड़ित लड़की अपनी माता के साथ एसपी से मिलने पहुंची।
विज्ञापन


एसपी की अनुपस्थिति में डीएसपी से मुलाकात की। पीड़िता ने सीएम विंडो पर भी अपनी शिकायत कर न्याय मांगा। साथ ही पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने सबूतों की कॉपी भी आरटीआई के माध्यम से मांगी।

14 नवंबर को श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम की साध्वी पर किशोरी द्वारा समलैंगिक विवाह करने और यौन शोषण के आरोपों के बाद से मामला चर्चा में है।

पुलिस ने मामले में पहले दो साध्वियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। जिसमें साध्वियों को क्लीन चिट मिली। इसके बाद पीड़ित किशोरी ने अपना पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की। पुलिस ने किशोरी का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरटीआई से दस्तावेजों की कॉपी मांगी

मामले में लगातार हो रही देरी के बीच बुधवार को पीड़िता अपनी माता के साथ एसपी से मिलने पहुंची। एसपी की अनुपस्थिति में डीएसपी मौजीराम से मुलाकात की और अपना केस बताया। डीएसपी ने मामले की जांच कर रही पुलिस कर्मी सुनीता को जल्द रिपोर्ट मंगवाने के प्रयास करने के निर्देश दिए।

पीड़िता ने बताया कि जानबूझकर रिपोर्ट में देरी की जा रही है। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने सीएम विंडो पर भी शिकायत कर न्याय मांगा है। उसके पास मामले संबंधित जो दस्तावेज, ग्रीटिंग कार्ड थे वे पुलिस को दे चुकी है और अब उसके पास मामले से संबंधित कोई कागजात नहीं है। इसलिए उसने आरटीआई से अपने सभी दस्तावेजों की भी कॉपी मांगी है।

कॉलोनी से निकलना हुआ मुश्किल
पीड़ित युवती और उसकी माता ने बताया कि मामले की कार्रवाई में हो रही देरी के कारण अब कॉलोनी से उनका निकलना भी मुश्किल हो गया है। लड़की ने बताया कि लोग उन्हें शक की नजर से देखते है। इसके बावजूद वह लगातार कॉलेज जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें