फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: पहले 3 बेटियों को दिया जहर फिर खुद खाया, एक की मौत

Sun, 10 Apr 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
जहर, सुसाइड, हत्या
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत में आज एक बाप ने अपनी तीन मासूम बे‌टियों को जहर देकर खुद भी निगल लिया। एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, पिता और दो बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत के जगदीश नगर में गरीबी से तंग आकर पवन नामक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों के जहर दे दिया। खुद भी निगल लिया। उस समय पवन की घरवाली फैकट्री काम पर गई हुई थी। पीछे से वह और बच्चे अकेले थे।

इस बीच पवन बाजार से छोले भटूरे लेकर आया और उसमें जहर मिलाकर बच्चियों को दे दिया। खुद भी निगल लिया। इस बीच सा‌थ वाले घर की एक महिला आई तो उसने बच्चियों को तड़पते देखा।
विज्ञापन


महिला ने इसकी सूचना तुरंत आसपास के लोगों को दी। पुलिस को भी बुला लिया गया। लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक बच्ची की मौत हो गई और बाकी को इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें