वीरवार देर रात को पुलिस ने मौलीजागरां में नाका लगा एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उससे 20 ग्राम चरस बरामद हुई। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने टीबी की बीमारी की बात कहते हुए जमानत याचिका दायर की।
इस पर अदालत ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद उसे 10 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात को प्राचीन शिव मंदिर के पास रेलवे स्टेशन रोड पर नाके के दौरान मौलीजागरां निवासी बलबीर सिंह (45) को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बलबीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।