फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड केसः बच्ची के बाद पिता का शव मिला

Tue, 27 May 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के कस्बा हंड़ियाया के रहने वाले एक व्यक्ति गोपाल कृष्ण का शव मंगलवार को हरीगढ़ की नहर में से ढूंढ लिया गया। उसने अपने दो नाबालिग बच्चों लड़की केतन और लड़के मुकेश के साथ हरीगढ़ की नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन


उनके शवों को ढूंढने के लिए जिला के सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष तौर पर मंगवाए गए गोताखोरों ने घटना वाले दिन से ही उनके शवों को ढूंढने के यत्न जारी हैं।

गत सोमवार को नाबालिग लड़की केतन का शव तो ढूंढ लिया था और मंगलवार को उनके पिता गोपाल कृष्ण का शव भी नहर में से ढूंढ लिया गया है। वहीं लड़के मुकेश का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


गोताखोरों की ओर से मुकेश को ढूंढने के लिए यत्न जारी हैं। इस कार्य में गांव हरीगढ़ के लोग भी गोताखोरों प्रशासनिक अधिकारियों के पूरा सहयोग दे रहे हैं।

दूसरी ओर जिला पुलिस प्रमुख उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने बताया कि अपने बच्चों समेत नहर में कूदे मृतक गोपाल कृष्ण की माता कृष्णा देवी के बयानों पर गोपाल कृष्ण के ससुर प्रेम चंद, सास आशा रानी, रवि कुमार उर्फ रविंदर, राजू उर्फ वरिंदर, भूषण कुमार के खिलाफ खुदकशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।

उनको ढूंढने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। कई जगहों पर छापामारी की गई है और कई जगहों पर छापामारी की जा रही है। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें