फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति से तंग महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 25 Oct 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की पीने की लत से तंग होकर महिला ने इतना खौफनाक कदम उठाया कि देखकर सब सन्न रह गए। महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 16 की है। एक कोठी के सर्वेंट हाउस में रहने वाली एक महिला ने फंदा लगा लिया। हालांकि, पुलिस को वारदात स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।

महिला की पहचान संजू (30) के रूप में हुई। वह पति जुगल किशोर के साथ सेक्टर-16 डी स्थित कोठी नंबर-579 के सर्वेंट हाउस में रहती थी। पुलिस के अनुसार जुगल किशोर धोबी का काम करता था और रोज शराब पीता था। पति के नशे में रहने के कारण महिला काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सुबह घर में कोई नहीं था। महिला का पति कहीं कपड़े देने गया था। जबकि उसके दोनों बच्चे बाहर खेलने गए थे। इस दौरान कोई पड़ोसी महिला उसको बुलाने आई। उसने सूचना अन्य लोगों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में लगी है। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति के बयान भी दर्ज करवाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें