फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए फौजी ने दलित लड़की से किया दुराचार, मामला दर्ज

Sat, 11 Feb 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बोहा
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पुलिस ने गांव आलमपुर मंदरा निवासी छुट्टी पर आए एक फौजी के खिलाफ नाबालिग दलित लड़की को अगवा करके दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के पास दर्ज शिकायत के अनुसार छुट्टी आए फौजी मलकीत सिंह और बिट्टू सिंह ने नौ फरवरी की रात किशोरी को घर से उठा लिया। उस समय वह गहरी नींद में थी और उसका पिता खेत में पानी लगाने गया हुआ था।
विज्ञापन


आरोपी पीड़िता को उठाकर फौजी मलकीत सिंह के गांव घर में ले गया। वहां फौजी मलकीत सिंह और बिट्टू सिंह ने उससे दुराचार किया। पीड़ित लड़की ने यह भी बताया कि उक्त फौजी उससे लंबे समय से दुराचार करता आ रहा था। फौजी की ओर से परिवार को जान से मारने की धमकियां देने के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। 

मुख्य थाना अफसर हरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। उसके बयान के आधार पर फौजी मलकीत सिंह, बिट्टू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अगली कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें