फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन डिमांड देता था गांजे की डिलीवरी, मलोया से गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को मलोया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे आधा किलो गांजा बरामद किया है। बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पकड़े गए युवक की पहचान मलोया निवासी अमित कुमार (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वह लोगों की मांग पर उन तक नशा पहुंचाता था। मलोया पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम रतन शर्मा ने बताया कि शहर में बढ़ रही स्नैचिंग की वारदात को देखते हुए पुलिस टीम के साथ उन्होंने सेक्टर-38 वेस्ट के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक युवक वहां से गुजर रहा था।

नाका लगा देख वह मुड़ने लगा तो कांस्टेबल वरिंद्र सिंह और होमगार्ड मेजर ने उसे रोक लिया और उसके हाथ में पकड़े लिफाफे की तलाशी ली। लिफाफे से गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार अमित ने बताया कि वह सेक्टर-25 से गांजा खरीदकर ला रहा था। उसने यह सारा नशे का सामान लोगों तक ऑन डिमांड पहुंचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग उससे फोन पर संपर्क करते थे। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि आरोपी के साथ कौन-कौन से लोग संपर्क में थे और वह किससे सामान खरीदकर लाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें