फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में अचानक 6 लोगों की गांव में हो गई मौत, चारों-तरह मचा कोहराम, सब लोग हैं हैरान

Thu, 27 Dec 2018 06:51 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक गांव में अचानक रात को छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली है। वहीं पीड़ितों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी की मौत की वजह भी अलग-अलग है। लेकिन इस तरफ एक रात में छह लोगों की मौत से लोग खौफजदा हैं। मामला पंजाब के बठिंडा जिले का है। यहां के गांव महमा सर्जा में बुधवार की रात छह लोगों की अचानक विभिन्न बीमारियों से मौत हो गई। 

विज्ञापन


इनमें पंजाब पुलिस का एक थानेदार र्स्वण सिंह शामिल है। इसी गांव के इंद्रजीत कौर, रजिंदर सिंह, मंजीत कौर के नाम शामिल है। जबकि दो के नाम का अभी तक पता नहीं चला है। गांव निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात को उन्हें सूचना मिली कि गांव के छह लोगों की अचानक मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी लोग 50 वर्ष से अधिक आयु के थे। 

इंदरजीत कौर लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर के कारण जिंदगी की लड़ाई लड़ रही थी। जो उपचार के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराई गई थी। इसके अलावा गांव के पंजाब पुलिस के थानेदार र्स्वण सिंह को हार्ट अटैक हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई। रजिंदर सिंह की भी अटैक से ही मौत हुई। 
विज्ञापन


इसके अलावा गांव के बाहर खेतों में रह रहे दो बुजुर्गों की बुखार के कारण मौत हो गई। एक अन्य महिला की कैंसर के कारण मौत हो गई। बलदेव सिंह ने बताया कि एक ही रात में गांव के छह लोगों की मौत होने के कारण गांव में मातम छा गया। उन्होंने बताया कि मृतक महिला इंद्रजीत कौर को छोड़कर बाकी सभी का गुरुवार को गांव के शमशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें