फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की शह पर हो रही थी शराब की तस्करी, तीन इंस्पेक्टर सस्पेंड

Sun, 01 Oct 2017 09:12 AM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डीसी ने आबकारी के अफसरों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर अजित बालाजी जोशी ने आर्डर जारी कर आबकारी विभाग के तीन इंसपेक्टर सस्पेंड कर दिए हैं। तीनों एक्साइज इंसपेक्टर को ड्यूटी में कोताही के चलते निलंबित किया गया है। पिछले दिनों चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोऑपरेटिव और रॉक एंड स्ट्राम डिस्टीलरी कंपनी की शराब गैर कानूनी ढंग से सोनीपत ले जाते समय पकड़ी गई थी। इस मामले में डीसी ने दोनों प्राइवेट डिस्टीलरी के खिलाफ जांच के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि शराब तस्करी को लेकर अमर उजाला में 19 सितंबर को प्रकाशित खबर के बाद आबकारी विभाग ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद डीसी ने दोनों प्राइवेट डिस्टीलरी कंपनी को शोकॉज नोटिस जारी किया था। डीसी ने अब एक्साइज डिपार्टमेंट के इंसपेक्टर रवि कुमार, सुखदेव सिंह और प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

विभाग के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो कोऑपरेटिव और रॉक एंड स्ट्राम कंपनी की सोनीपत के पास मुरथल में तीन ट्रकों में जो शराब पकड़ी गई थी, वह बिना परमिट के चंडीगढ़ से सोनीपत के बीच शराब सप्लाई की जा रही थी। इस शराब तस्करी में कहीं न कहीं इन तीनों इंसपेक्टर का भी हाथ था। डीसी ने एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर राकेश पोपली को इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

डीसी ने आबकारी के अफसरों पर कसा शिकंजा - फोटो : DEMO Pics
यह है मामला
दरअसल, चंडीगढ़ से सोनीपत के बीच बिना परमिट के  गैर कानूनी ढंग से शराब सप्लाई की जा रही थी। जिसे हरियाणा पुलिस ने बीते महीनें सितंबर में  मुरथल के पास से पकड़ा था। हरियाणा पुलिस ने अवैध शराब से भरे तीन ट्रक पकड़े थे। हरियाणा( मुरथल) पुलिस की एफआईआर-0328 में चंडीगढ़ की कोऑपरेटिव और रॉक एंड स्ट्राम कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

तीन ट्रक में पकड़ा गया करीब डेढ़ करोड़ का माल
दोनों प्राइवेट डिस्टीलरी कंपनी की जो शराब पकड़ी गई थी, उसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। कोऑपरेटिव और रॉक एंड स्ट्राम डिस्टलरी कंपनी इस शराब तस्करी के खेल में शामिल है। तीनों ट्रक में से करीब 2580 पेटियां अंग्रेजी व देसी शराब की पकड़ी गई थी।

इन लोगों के खिलाफ मुरथल पुलिस ने मामला दर्ज किया
बिना परमिट के शराब सप्लाई करने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें चंडीगढ़ के प्राइवेट डिस्टीलरी कंपनी के मालिकों के अलावा तीनों ट्रक ड्राइवरों के नाम भी शामिल हैं। एफआईआर में नरेश अग्रवाल, संजय जैन, हरविंदर पाल सिंगला उर्फ  गाबा, रिंकू, बिंद्र, चरणजीत और रवि शंकर का नाम शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें