दिल दहला देने वाला एक और खबर सामने आई है। खबर को पढ़ने के बाद रूह कांप जाएगी। जानिए हैवानों ने युवती के साथ किस हद तक दरिंदगी की?...
घटना बिहार के गोपालगंज जिले की है। जादोपुर थाना इलाके में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। लोग जब खेतों पर गए तो गन्ने के खेत में युवती का नग्न हालत में शव पड़ा हुआ था।
पढ़ें:- नाबालिग छात्रा को अगवा कर कार में किया गैंगरेप, फिर थाने के पास बेहोशी की हालत में फेंका
लोगों ने आशंका जताई कि पहले युवती से साथ दरिंदगी की गई। विरोध करने पर उसका सिर ही काट लिया। आसपास के इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।