हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक गांव में आठ आरोपियों ने नाबालिग को अगवाकर दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में ही नाबलिग को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए और मेडिकल करवाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। जब परिजन आरोपियों के घर गए तो उन्होंने कार्रवाई करने पर देख लेने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि गुरुवार रात 11:00 बजे दो आरोपी उसके घर में घुसे। आरोपियों ने कपड़े से उसका मुंह दबाकर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे घर के बाहर करीब 100 मीटर दूर लाए, वहां छह और आरोपी खड़े थे। आठों आरोपी उसे एक किमी दूर खेतों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।