फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सिपाही गिरफ्तार, फिल्म बनाकर ASI को करते थे ब्लैकमेल

Fri, 11 Mar 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
सिपाही - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को घूस लेने की सीडी बनाकर एएसआई को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। इफको चौक पर तैनात ट्रैफिक एएसआई जगबीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि नीरज व ओम प्रकाश नाम के दो युवकों ने उसे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के आरोप में तीन सौ रुपए घूस जबरदस्ती दिया।

पैसा देते हुए उसकी फिल्म बना लिया। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी नहीं तो सीडी पुलिस आयुक्त को देने की धमकी दी।
विज्ञापन

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपियों ने वह सीडी व एक पत्र एएसआई को एक लाल बत्ती पर टहलने वाले बालक से पहुंचाया। यह मामला करीब दो माह पुराना बताया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क के आदेश पर मामले की छानबीन की गई।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक विंग में तैनात सिपाही शिव जी पार्क कालोनी नीरज व रजोकरी निवासी ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को इलाका मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां पर उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

बिना नंबर की बाइक से आकर बनायी थी फिल्म
दिल्ली पुलिस के दोनों सिपाही एएसआई के सामने जनबूझ कर बिना नंबर प्लेट की बाइक से पहुंचे। कागजात न होने पर जब उसने बाइक इंपाउंड करने की बात की तो जबरन 300 रूपये का लेन-देन किया। जिसकी फिल्म बना कर पूरा नाटक रचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें