फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सतनाम वाहे गुरु' ने बचा दिए 4.87 लाख

Sun, 24 Aug 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के फेज-9 में बंद पड़े मकान को शनिवार की दोपहर चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से एक बैग उठाकर भाग रहे थे, तभी लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। डर के मारे चोर बैग वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 4.87 लाख रुपये की राशि के नोट बरामद हुए। सभी नोट दस, पचास, सौ और पांच सौ के थे।

उन पर सतनाम वाहे गुरु लिखा था। कई नोट ऐसे थे जो कई दशक पुराने बताए जा रहे हैं। जब नोटों की गिनती शुरू होने लगी, तो इलाके के कई लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने नोटों की गिनती को अपने मोबाइल फोन में कैद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

अधिकांश नोटों पर लिखा है सतनाम वाहे गुरु

जानकारी के मुताबिक फेज-9 का मकान नंबर-59 काफी समय से बंद पड़ा है। पुलिस के मुताबिक इस घर में रहने वाले लोग काफी पढ़े लिखे एवं धनवान हैं। आजकल परिवार मानसिक अवसाद से गुजर रहा है। जिनका कहीं इलाज चल रहा है।

संभवत: इसका चोरों को पूरा पता था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने शनिवार दोपहर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि लोगों के एक्टिव होने से वारदात होने से बच गई। जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया का घर भी वारदात वाले के घर के सामने स्थित है। वारदात के बाद जब लुटेरे भाग रहे थे, तो अमनजोत की गारद में लगे मुलाजिमों ने भी उनका पीछा किया। हालांकि चोर भागने में कामयाब रहे।

उनका कहना है कि उन्होंने पीसीआर को भी इस बारे में बताया, लेकिन उन्होंने चोरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। जिक्रयोग है कि शुक्रवार दोपहर भी चोरों ने इसी कोठी को निशाना बनाया था। लेकिन लोगों के एक्टिव होने से वह ऐसा नहीं कर सके। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें