फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 फीसदी छूट देने वाली कंपनी रफूचक्कर

Sat, 15 Nov 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
विज्ञापन
विज्ञापन
मेन बाजार स्थित सोफिया कान्वेंट स्कूल के पास 20 दिनों पहले खुली सागर होम एप्लियांसेज कंपनी सैकड़ों लोगों से ठगी कर रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन


कंपनी संचालक घरेलू सामान खरीदने के लिए लोगों से पैसे जमा कराते थे और 12 दिनों बाद डिलीवरी लेने पर 45 प्रतिशत की छूट का झांसा देते थे। इस तरह धोखाधड़ी करके जब मोटी राशि जमा हो गई तो कंपनी पर तालाबंदी कर संचालक फरार हो गए। धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद पुलिस ने भी कंपनी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया है।

कालका में खुले कंपनी कार्यालय के बाहर गद्दे, सोफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य घरेलू सामान के लुभावने फोटो छापे गए थे। कंपनी प्रबंधकों ने इसका प्रचार-प्रसार भी खूब किया। अचानक कंपनी के कार्यालय पर ताला लटक गया और कंपनी से जुड़े प्रतिनिधियों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति कंपनी से मिली रसीद के साथ थाने पहुंचने लगे और कुछ ही घंटों में 14 लोगों ने शिकायतें दर्ज करवाई। ये वे लोग थे, जिन्हें कंपनी बंद होने की जानकारी मिली थी। सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्हें अब तक इनकी जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राजेश, राजन, पूर्व पार्षद सुखविन्द्र कौर सुक्खी, मनीष, बिमला, सागर, कुणाल, अंकित और हरदीप सिंह ने बताया कि कंपनी में एलसीडी, टीवी, बर्तन, सोफा, गद्दे, बेड सहित अन्य घरेलू सामान बाजार से कम दामों में उपलब्ध करवाने का दावा किया जाता था। लोगों को 45 फीसदी छूट देने का भी झांसा दिया गया और लोग इसी झांसे में फंसते गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें