हरियाणा के सोनीपत में आज एक ही बैंक की दो शाखाओं से 28 लाख रुपये लूट लिए गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
30 मिनट बाद गन प्वाइंट पर 25 लाख की लूट
2 of 5
सोनीपत में एचडीएफसी बैंक में लाखों की लूट
- फोटो : अमर उजाला
दोनों वारदातें मात्र 30 मिनट में अंजाम दी गईं। हथियारों के बल पर बदमाश लूट ले गए पैसे। पहली वारदात गांव भिगान में अंजाम दी गई। यहां हाइवे पर मौजूद एचडीएफसी बैंक की शाखा में गार्ड को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे गए।
विज्ञापन
3 of 5
सोनीपत में एचडीएफसी बैंक में लाखों की लूट
- फोटो : अमर उजाला
पैसे लूटने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। आरोपी लुटेरे बाइक पर थे। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसे खंगाला जा रहा है। गोली लगने से घायल गार्ड की पहचान अंकित के रूप में हुई है। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
4 of 5
सोनीपत में एचडीएफसी बैंक में लाखों की लूट
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी वारदात, गांव कमासपुर के पास हाइवे पर मौजूद एचडीएफसी बैंक की शाखा में अंजाम दी गई। यहां तीन नकाबपोश युवक गन प्वाइंट पर 25 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। दोनों वारदातें बड़े ही फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सोनीपत में एचडीएफसी बैंक में लाखों की लूट
- फोटो : अमर उजाला
दोनों वारदातों को एक दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है। वहीं, आरोपियों की तलाश जारी है। सुराग तलाशने को पुलिस बैंकों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं, घटनास्थल पर पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारी मौजूद हैं।