फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर ठेके की कैश वैन लूटी

Sun, 20 Jul 2014 08:31 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-70 स्थित ठेके के बाहर से शुक्रवार देर रात कुछ युवक फिल्मी स्टाइल में पिस्तौल की नोक पर दस लाख समेत कैश वैन लेकर भाग गए। ठेके के कारिंदों ने उनसे मुकाबला भी किया, लेकिन लुटेरों के आगे उनकी एक नहीं चली। बोतल लगने से ठेके का एक मुलाजिम घायल हो गया।
विज्ञापन


कैश वैन ठेके के पास लगती मार्केट की पार्किंग से बरामद हुई है। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया। फ्रिंगर प्रिंट, सीआईए स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया।

जानकारी के मुताबिक वारदात शुक्रवार रात साढे़ दस बजे की है। ठेकेदार की गाड़ी अन्य ठेकों से कैश इकट्ठा करके जैसे ही सेक्टर-70 ठेके के बाहर पहुंची। उसी दौरान लुटेरे अचानक वहां पहुंच गए। गाड़ी ने कैश के लिए हॉर्न बजाया। मुलाजिम रवि कैश लेकर गाड़ी की तरफ निकला। लेकिन गाड़ी तक पहुंचने से पहले ही लुटेरों ने उसे पकड़ लिया। लुटेरों एवं रवि में हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन


एक लुटेरे ने रवि से बैग छीनने की कोशिश की। जब रवि ने बैग नहीं छोड़ा, तो एक लुटेरे ने रवि के सिर पर बीयर की बोतल मारने की कोशिश की। लेकिन रवि ने बाजू आगे कर दिया। जिससे बोतल सीधे उसकी बाजू लगी। वह घायल हो गया। जैसे ही कैश गाड़ी वाले रवि की हेल्प के लिए नीचे उतरे।

उसी दौरान एक लुटेरों ने उन पर पिस्तौल तान दी और कैश लेकर ठेके वालों की ही गाड़ी में भाग निकले। जब तक ठेके वाले वारदात को समझ पाते। तब तक काफी देर हो चुकी थी। ठेके की गाड़ी सुबह सेक्टर -70 स्थित ब्रिटिश स्कूल के पास से मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें