फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से महिला की दर्दनाक मौत

Sun, 20 Jul 2014 03:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां क्षेत्र के मदाखेड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक मकान की कच्ची दीवार ढहने से टीनशेड के नीचे बर्तन धो रही महिला की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि पास खेल रही उसकी चार साल की बच्ची भी चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गई। निगोहां क्षेत्र के मदाखेड़ा गांव निवासी राधेश्याम पाल किसान है।

शनिवार दोपहर 12 बजे वह गांव में किसी काम से निकला था। उस वक्त उसकी पत्नी पिंकी (28) मकान की दीवार की टीनशेड के नीचे बर्तन साफ कर रही थी।

इसी दौरान बारिश की वजह से कमजोर हो चुकी दीवार अचानक भरभराकर ढह गई और पिंकी उसके नीचे दब गई।

जबकि बगल में खेल रही उसकी बेटी पारुल चपेट में आकर मामूली रूप से चोटिल हो गई।

शोर शराबा मचने पर गांव वाले दौड़े और उसको बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। नायब तहसीलदार अरविंद त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज को सौंप दी है।

पिंकी की मौत से पति राधेश्याम का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के तीन बच्चे पारुल,सत्यम व एक वर्ष का बेटा है।

घटना के वक्त एक वर्षीय मासूम चारपाई पर सो रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें